Uncategorized

टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा पर बनेगी बायॉपिक

आजकल बॉलिवुड में खिलाडिय़ों के ऊपर बायॉपिक बनाने का चलन तेजी से बढ़ा है। पहले महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बायॉपिक बनाई गई उसके बाद हाल में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह के ऊपर बायॉपिक सूरमा बनाई गई। इसके अलावा श्रद्धा कपूर बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल के रोल में जबकि हर्षवर्धन कपूर पूर्व प्रफेशनल शूटर अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे।
सूत्रों को पता चला है कि फिल्म प्रड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पर बायॉपिक बनाने के लिए राइट्स खरीदे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कई लोग सानिया मिर्जा की जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं। लेकिन फाइनली इस फिल्म के राइट्स रॉनी को मिल गए हैं। इस फिल्म में सानिया की प्रफेशनल और पर्सनल लाइफ को दिखाया जाएगा। जल्द ही इस फिल्म के लिए डायरेक्टर का चयन कर लिया जाएगा और उसके बाद इसके लिए कास्टिंग शुरू की जाएगी।
बता दें कि सानिया का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन उनके जन्म के बाद उनके पैरंट्स इमरान और नसीमा मिर्जा हैदराबाद चले गए। सानिया ने 6 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू कर दिया था और साल 2003 से उन्होंने प्रफेशनल टेनिस खेलना शुरू कर दिया। 2003 में उन्होंने महिलाओं का विम्बलडन डबल्स का टाइटल जीता था। इसके बाद उन्होंने 6 ग्रैंड स्लैम डबल्स के टाइटल जीते हैं।
भारत सरकार की तरफ से सानिया को पद्मश्री, पद्म भूषण, राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। सानिया 12 अप्रैल 2010 को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी कर ली। हाल में उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। इसके अलावा सानिया के फिल्म इंडस्ट्री में कई दोस्त हैं और वह टीवी कमर्शल और टीवी शोज में अक्सर दिखाई देती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button