उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद की 139वी जयंती मनाई गई

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद की 139वी जयंती मनाई गई

लखनऊ में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती भोजपुरी दिवस के रूप में मनाई गई जिसमें भारी संख्या में भोजपुरी समाज के लोग एकत्रित हुए प्रदेश अध्यक्ष के डी अग्रवाल द्वारा बताया गया कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व को रेखांकित करते हुए बताया कि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। वे सरल जीवन और उच्च विचार के जीते जागते उदाहरण थें । सच्चाई और सादगी के अवतार डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का राष्ट्र के प्रति समर्पण अद्वितीय था। गांधीजी के सिद्धांतो के सच्चे अनुयायी, भारतीय संस्कृति और सामान्य जनता के प्रतिनिधि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सबके चहेते थे। उन्हें उनकी सेवाओं के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे उनके द्वारा पूर्व में बहुत अच्छे कार्य किए गए उसी की वजह से आज भी लोग उन्हें याद करते हैं इसी को लेकर आज हमारे समाज द्वारा उनके जन्मदिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें भोजपुरी समाज के हर वर्ग से लोग एकत्रित हुए इस मौके पर प्रभुनाथ राय राष्ट्रीय अध्यक्ष, के डी अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र, मनोज सिंह राष्ट्रीय महासचिव एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button