सरकार की किसान विरोधी नीतियों की वजह से किसान आत्म हत्या करने को मज़बूर है- हाजी आर ए उस्मानी

लखीमपुर।वर्तमान भाजपा सरकार लुटेरी है जनता इनके लूट से त्रस्त है।सरकार की किसान विरोधी नीतियों की वजह से किसान आत्म हत्या करने को मज़बूर है और नौजवानों का फ़र्ज़ी इनकाउंटर किया जा रहा है उक्त बातें पूर्व राज्यमंत्री/विधायक/राष्ट्रीय प्रवक्ता हाजी आरए० उस्मानी ने जनपद लखीमपुर खीरी के धौरहरा विधानसभा में कार्यकर्त्ता सम्मेलन में कही।
उस्मानी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत व आगामी लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएं और कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सब मिलजुलकर समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाएं। उस्मानी ने ये भी कहा कि उत्तरप्रदेश में बढ़ रहे अपराध डकैती गुंडागर्दी भृष्टाचार धुसत कानून व्यवस्था बढ़ती वेरोजगारी व् छात्रों और महिलाओं पर हो रहा अत्याचार पेट्रोल डीजल के दामो में बढ़ोत्तरी आदि कई समस्याएं चरम सीमा पर है।
बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद/राष्ट्रीय महासचिव,मुख्य सचेतक माननीय श्री रवि प्रकाश वर्मा, आनंद भदौरिया एम. एल. सी. सीतापुर, पूर्व विधायक विनय तिवारी, पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी,जिलाध्यक्ष कय्यूम खाँ,एम.एल.सी शशांक यादव,पूर्व विधायक माननीय रामसरन,पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा,पूर्व विधायक सुनील लाला,पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ,जिला महासचिव नरेश यादव ,भूपेंद्र वर्मा ,श्वारिश अली अंसारी,रघुवीर सिंह यादव आदि जिले के सभी समाजवादी पार्टी के सम्मानित नेतागण एवं कार्यकर्त्ता साथी मौजूद रहें।