विरजन सिंह की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर की हत्या

रिपोर्ट अलीम कशिश
शुजागंज(अयोध्या)
थाना मवई क्षेत्र के अन्तर्गत बहुचर्चित हिस्ट्रीशीटर ठाकुर विरजन सिंह (30)वर्ष की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी । जिससे आस पास के गांव में सन्नाटा छा गया।
हत्या की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गयी।तथा घटना की जानकारी प्राप्त करने के लिए जुट गयी।जनकारी के अनुसार मृतक का शव बघेड़ी ताल गांव सम्पर्क मार्ग पर देखा गया।देर रात विरजन सिंह अपनी बाइक से कही जा रहे थे की घात लगाये बैठै कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर घायल करदिया। तथा लाठी डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। क्षेत्राधिकारी रूदौली डॉ धर्मेंद्र यादव व कोतवाल मवई की पुलिस हत्या की छानबीन करने में जुट गयी परन्तु अभी तक कोई सुराग नही मिल सका।
मवई के पास नेशनल हाइवे हुआ जाम, हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने किया हाइवे जाम।