उत्तर प्रदेशलखनऊ
नौवां दिन – 20 नवंबर, 2021 (32 वां हुनर हाट लखनऊ, उत्तर प्रदेश में
नौवां दिन – 20 नवंबर, 2021 (32 वां हुनर हाट लखनऊ, उत्तर प्रदेश में
लखनऊ में आयोजित 32वें हुनर हाट में एक ही स्थान पर यहां आने वाले अतिथि हमारे देश की विशाल, संस्कृति, परम्पराओं खानपान और जज़्बातों की विविधताओं के दर्शन कर रहें हैं।
32वें हुनर हाट के 9वें दिन भी यहां अतिथियों का हुजूम देखा जा रहा है। अधिक से अधिक संख्या में अतिथि गण हुनर हाट में पहुँचकर स्वदेशी उत्पादों को खरीद रहें हैं। सांस्कृतिक गीत- संगीत कार्यक्रम से सजी 20 नवंबर की संध्या में मशहूर बॉलीवुड गायक सुदेश भोंसले जी ने सभी को अपने गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया। सुदेश भोंसले जी ने अपने प्रसिध्द गीत ‘ओ लाल दुपट्टे वाली’, ‘सोना-सोना’,’अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ को गा कर सभी दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।