उत्तर प्रदेशलखनऊ

पांच साल में वट वृक्ष हुआ थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन

पांच साल में वट वृक्ष हुआ थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन

प्रेस क्लब में हुआ राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार

केक कटिंग सेरेमनी के साथ हुआ रंगारंग कार्यक्रम

लखनऊ। थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन का 5वां स्थापना दिवस, रविवार 1 अगस्त को कैसरबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक आयोजन हुए वहीं केक कटिंग सेरेमनी के माध्यम से इस पल को यादगार भी बनाया गया। पांच साल के अल्प समय में ही यह संगठन राष्ट्रीय स्तर पर वटवक्ष बन गया है। ऐेसे में इसका विस्तार राष्ट्रीय स्तर पर करते हुए नए पदाधिकारियों को इस अवसर पर पदभार सौंपा गया। समारोह के मुख्य आतिथि कानून मंत्री ब्रजेश पाठक रहे।
कार्यक्रम का संचालन आर.जे.प्रदीप कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी उर्मिल कुमार थपलियाल को श्रद्धांजलि भी दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकप्रिय बाल नृत्यांगना अंशिका त्यागी ने परंपरा के अनुसार प्रथम देव गणपति की स्तुति, सुंदर नृत्य के माध्यम से की। इस क्रम में उन्होंने ‘कान्हा रे नंद नंदन’ पर सुंदर भाव नृत्य कर प्रशंसा हासिल की। सर्वसमाज को जोड़ते हुए “एक राष्ट्र सशक्त राष्ट्र” का संदेश अहमन जावेद फारूखी ने ‘वंदेमातरम’ गाकर दिया। सावन माह में उन्होंने खासतौर से लोकप्रिय भजन ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ भी सुनाया। बाल कलाकारों के क्रम में काव्या मिश्रा ने कृष्णलीला के तहत ‘काहे छेड़-छेड़ मोहे’ पर प्रभावी नृत्य किया।

थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी विस्तार के सत्र में वरिष्ठ कलाविद् शाखा बंधोपाध्याय को मुख्य सलाहकार का पद, मुख्य संरक्षक का पद महेंद्र भीष्म, राजीव प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव और संरक्षक का पद अनिल मिश्रा, कमाल अख्तर को सौंपा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद प्रसिद्ध लोक नाट्य नौटंकी लेखक, निर्देशक, गायक व अभिनेता अमित दीक्षित को सौंपा गया। अमित रंगमंच का बड़ा नाम है। उन्होंने रंगमंच से लेकर फ़िल्म, सीरियल्स में भी अपना मुकाम बनाया है। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित दीक्षित राष्ट्रीय स्तर के कलाकार हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह और मो.हैदर को दिया गया है। राष्ट्रीय सचिव दबीर सिद्दीक़ी ने कहा कि पांच वर्षों के कठिन सफर ने मुझे बहुत बल दिया, आज सबकी दुआओं और मेहनत से एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर का हुआ है, यह गौरव की बात है। राष्ट्रीय उपसचिव पद पर नीशू त्यागी, कोषाध्यक्ष पद पर अनुराग शुक्ला, सदस्य पद पर मो. फुजैल, मनमोहन सिंह ज्योति, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद पर राहुल गुप्ता, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कृपलानी और जितेन्द्र कुमार पाण्डेय का चयन किया गया है। इस क्रम में श्रीपाल गौर को यूपी का लीगल सलाहकार, नवीन शर्मा को यूपी का स्टेट इंचार्ज, अनीस नवाब को यूपी का पब्लिसिटी इंचार्ज बनाया गया। है। गोविन्द सिंह यादव को दिल्ली का अध्यक्ष, अंकिता शुक्ला को दिल्ली को स्टेट इंचार्ज, आदित्य सिंह को पंजाब का अध्यक्ष, अवधेश धुरिया को बुंदेलखंड का अध्यक्ष, आशीष कुमार कश्यप को फिल्म प्रभाग मुंबई का अध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार पाण्डेय को मुम्बई का स्टेट इंचार्ज मुंबई, बालकृष्ण शर्मा को मध्य प्रदेश का अध्यक्ष, गोपी चन्द्र मिश्रा को मध्य प्रदेश का स्टेट इंचार्ज, राजेन्द्र कुमार को बिहार का स्टेट हैड बनाया गया है|

निवेदक

दबीर सिद्दीक़ी

सचिव

थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन

9335222238, 8604535051

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button